उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल उत्तराखंड 14 जनवरी को उत्तरायणी उत्सव का मुख्य आयोजन बागेश्वर में होगा: सीएम धामी

सूर्य उपासना के पर्व उत्तरायणी को अब प्रदेश में भव्य ढंग से मनाया जाएगा..जी हां 14 जनवरी को उत्तरायणी उत्सव का मुख्य आयोजन बागेश्वर में होगा। इस अवसर पर सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाएं लांच की जाएंगी।

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

उत्तराखंड की संस्कृति का विशेष महत्व

उत्तराखंड की संस्कृति में उत्तरायणी मेले का विशेष महत्व है। उत्तरायणी पर्व का मुख्य आयोजन 14 जनवरी को बागेश्वर में होगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से एक बड़ा और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर प्रदेश में प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. सभी जिलों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा? जानकारी के अनुसार सीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को उत्तरायणी मेले के महत्व के बारे में पता होना चाहिए और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य भर में बड़े आयोजन किए जाने चाहिए। प्रदेश के पंच प्रयाग एवं अन्य महत्वपूर्ण संगम एवं घाट स्थलों पर उत्तरायणी दिवस पर सूर्य उपासना उत्सव का आयोजन किया जाये।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button