Madhya Pradesh News एसपी ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित ‘‘पुलिस कैफेटेरिया’’ का किया शुभारंभ
पुलिसकर्मियों को मिलेगा सस्ती दरों पर अच्छा भोजन व नाश्ता

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश
ग्वालियर : पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस लाइन में ‘‘पुलिस कैफेटेरिया’’(टी केंटीन) का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। उक्त ‘‘पुलिस कैफेटेरिया’’(टी कैंटीन) खोलने की योजना तत्कालीन एसपी अमित सांघी द्वारा बनाई थी, जिसका कार्य अति. पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के समय में ही प्रारम्भ हो गया था। ‘‘पुलिस कैफेटेरिया’’ (टी केंटीन) में नाश्ता, भोजन, फास्ट फूड्स एवं पेय पदार्थ रियायती दरों पर मिलेगा। कैंटीन में भोजन केवल 60 रुपये में उपलब्ध होगा तथा अन्य खाने पीने की वस्तुएं भी बाजार रेट से कम दरों पर मिलेंगी। ऐसे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जो कि परिवार से दूर रहकर होटलों में खाने खातें हैं उन्हे अब पुलिस लाइन में बनाई गई ‘‘पुलिस कैफेटेरिया’’ (टी केंटीन) में ही खाना व नाश्ता मिल सकेगा। पुलिस लाइन में ‘‘पुलिस कैफेटेरिया’’ (टी कैंटीन) बनाने का मुख्य उद्देश्य बाहर से स्थानांतरण पर आने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस लाइन में ही अच्छा भोजन व नाश्ता मिल सके। पुलिस लाइन में बनाये गये ‘‘पुलिस कैफेटेरिया’’(टी केंटीन) में स्वल्पाहार को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज, कॉफी एवं टी वेंडिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, वाटर कूलर सहित अन्य सुविधाएं रखी गई हैं। इसमें 30-40 लोगों के एक साथ बैठकर भोजन या नाश्ता करने की व्यवस्था की गई है।


Subscribe to my channel