Madhya Pradesh News जीवाजी क्लब में ग्वालियर का पहला कवर्ड हीटेड बनेगा स्वीमिंग पूल

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश
ग्वालियर। जीवाजी क्लब अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने बाताया कि जीवाजी क्लब के 125 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसी के साथ जीवाजी क्लब ग्वालियर का पहला कवर्ड हीटेड स्वीमिंगपूल बनाने जा रहा है। जीवाजी क्लब ग्वालियर की ऐतिहासिक संस्था है जो कि सिंधिया राजवंश के जीवाजी राव सिंधिया ने सन् 1898 में जीवाजी क्लब की स्थापना की थी। तथा 125 वर्ष पूरे करने पर जीवाजी क्लब नगर वासियों को कवर्ड हीटेड स्वीमिंगपूल की सौगात देने जा रहा है। नये कवर्ड हीटेड स्वीमिंगपूल की सदस्यता तीन पैकेज के माध्यम से दी जा रही है। ग्वालियर में मात्र 2 या 3 माह के लिए स्वीमिंगपूल संचालित होने की वजह से ग्वालियरवासी स्वीमिंग को अपना रूटीन एक्सरसाईज/व्ययायाम के रूप में नहीं कर पाते हैं। ऐसे में 12 माह का कवर्ड हीटेड स्वीमिंगपूल ग्वालियर में होना एक गर्व की बात है तथा जीवाजी क्लब के सभी सदस्य इससे बहोत उत्साहित हैं। जीवाजी क्लब के नये कवर्ड हीटेड स्वीमिंगपूल का निर्माण कार्य माह जुलाई में होकर माह अक्टूबर में इसका उद्धघाटन किया जायेगा। वर्तमान जीवाजी क्लब कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष के रूप में संग्राम कदम उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुप्ता एवं मानसेवी सचिव तरूण गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, संयुक्त सचिव रवि बघ्घा एवं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजकुमार कुकरेजा, संजय चैपड़ा, लक्ष्मी नारायण शिवहरे, डा. नीरज काल, आयुष लड्डा, जीतेन्द्र जाजू, सुरेश खण्डेलवाल, इन्दर केसवानी, सिद्धार्थ जैन, धर्मेन्द्र अग्रवाल, शुभम राईखेड़ा, संजय झंवर, हरीशचन्द्र जैन, गोरीशंकर मित्तल, संदीप गुप्ता, हरीश भोजवानी, नितिन बंसल है।


Subscribe to my channel