बिहारराज्य

Bihar News :बिहार में ये कैसी राजनीत,बागेश्वर धाम से चर्चित पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में CM और डिप्टी CM को आमंत्रण, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी हो रहे शामिल

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

पटना : बागेश्वर धाम से चर्चित पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को निमंत्रण भेजा गया है। इन दोनों को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, नीतीश और तेजस्वी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गयी है। बताते चलें कि पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से लेकर 17 मई तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तरफ से हनुमान कथा होने वाली है। इसको लेकर बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। बाबा बागेश्वर के इस कथा वाचन कार्यक्रम का राजद के तरफ से एकसुर में विरोध किया जा रहा है। राजद के कई मंत्री और नेता के तरफ से यह कहा जा रह है कि, वो किसी बाबा को नहीं जानते हैं। कुछ लोगों के तरफ से सीधे तौर पर धमकी दी जा रही है। वहीं, इस बीच धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के आयोजक के तरफ से सीएम और उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया है। जहां 15 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन के सवाल का जवाब देंगे। भीड़ में से किसी को भी बुलाकर वो उसके मन में चल रही समस्या और उसके समाधान पर बात करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी भी की जा रही है। 30 एकड़ में एक नगर बसाया गया है। इस प्रोग्राम में 14 मई को इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी भजन गाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बिहार के तकरीबन हर नेता को निमंत्रण दिया है चाहे वह किसी दल का हो।बताते चलें कि, पटना पहुंचने से लेकर तरेत पाली में रहने तक बाबा धीरेंद्र शास्त्री सुरक्षा के कड़े घेरे रहेंगे। बता दें कि उनके आगमन से पहले ही पक्ष और विरोध में काफी बयानबाजी हो रही है। जिसके बाद प्रशासन खास सतर्क है। धीरेंद्र शास्त्री के आने के समय पटना एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ ना लगे इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button