
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहा वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड क्षेत्र के रिखर पंचायत वार्ड नंबर 6 पियरमा गांव में चार परिवारों के घर में अचानक लगी आग ने इस कदर कहर ढाया कि सारा सामान जल कर खाक हो गया। देखते ही देखते मौके पर अफरा तफरी मच गई ।ग्रामीणों ने अपने बल–बूते पर आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन किसी सामान को बचा नहीं पाएं। पीड़ित परिवार के मुताबिक इसी माह 25-26 तारीख को लड़की की शादी होने वाली थी। जिसकी तैयारी के लिए रूपये,गहने जेवर ,अनाज,कपड़े खरीद कर रखे हुए थे। वो सब भी जल गये। मौके पर रिखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह,रिखर पंचायत राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार,वार्ड सदस्य फूला मांझी पहुंचे और पीड़ित परिवार के हालात से लालगंज सीओ से अवगत कराया एवं तत्काल कुछ सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।वही रिखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने कहा की पीड़ित परिवारों को मेरी तरफ से जितना संभव होगा मदद करेंगे,


Subscribe to my channel