अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बुलेरो बेक करते समय 6 साल के मासूम पर चढ़ी बोलेरों, मौके पर हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद।

रेपोटर सुमित कुशवाह शिवपुरी मध्यप्रदेश

शिवपुरी । इस वक्त की बड़ी खबर शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनियर बायपास से आ रही है। जहां आज एक बुलेरों ने एक मासूम को रौंद दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि पोहरी चौराहे के पास पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थिति शिवहरे होटल पर होटल संचालक राजकुमार शिवहरे का 6 साल का बेटा पुनीत शिवहरे निवासी मनियर टोल टैक्स के पास खेल रहा था तभी वहां एक बुलेरो आई जो की आरोपी ड्रायवर ने बिना देखे ही बुलेरों को बेक करते हुए 6 साल के मासूम को रौंदकर मौके से भाग गया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेरो को जप्त कर लिया है। उक्त बुलेरो मनोज कुमार वर्मा पुत्र नेपाल सिंह वर्मा निवासी बगवासा पोहरी के नाम पर रजिस्ट्रर्ड है। पुलिस ने बुलेरो को जप्त कर कोतवाली में रख लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button