अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News आज फिर गोलियों स थर्राया चम्बल अंचल, छह की मौत

रिपोर्टर सुमित कुशवाह भिंड मध्यप्रदेश

चम्बल अंचल का मुरैना में आज एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा गया, जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया, विवाद सुबह सुबह शुरू हुआ, पहले लाठियां निकली फिर घरों से बंदूकें निकल आई, बंदूक हाथ में आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे गांव के दो परिवार जमीन को लेकर आपस में भिड़ गये, घरों की महिलाएं बाहर निकल आई और मुंहवाद शुरू हो गया, पुरुष हाथों में लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए, देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया

थोड़ी ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने घर से बंदूकें निकाल ली और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, बंदूक चलते ही वहां भगदड़ मच गई , देखते ही देखते 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वाले एक ही परिवार के हैं जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, गोली लगने से तीन लोग घायल भी बताये जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं प्रदेश ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुरैना जिले में दिनदहाड़े 6 लोगों की जघन्य हत्या की सूचना प्राप्त होने पर मृतकों की आत्मशांति की प्रार्थना की व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों दिन चौपट होने पर सवाल उठाया और प्रदेश सरकार इसे सम्हालने में असफल साबित हो रही है यह भी कहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button