
रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
कुमावत महापंचायत 21 मई 2023की आयोजित होने वाली महारैली छोटी लाल जलिंद्रा एवं अर्जुन मूर्तिकार के सानिध्य में तथा सीताराम राजोरिया एवं चौथमल सिरसवा के मार्गदर्शन में गोविंदगढ़ मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में महारैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर संपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा-परिचर्चा की गई। ढोढ़सर, भूतेड़ा, आष्टी कलां, किशनमनपुरा, आलीसर, सांदरसर, मलिकपुर, कालाडेरा, उदयपुरिया, निवाणा, इटावा भोपजी, सहित सभी गांवों में संपर्क कर रैली में अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं से संपर्क करने का आह्वान किया। आवागमन व्यवस्था, जलपान व्यवस्था, समाज बंधुओं को रैली तक ले जाने की व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। युवा सामाजिक कार्यकर्ता बसंत धीजपुरिया, उमेश कुमावत, शेर सिंह कुमावत युवा शक्ति को कार्यक्रम को अधिक से अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए रैली की अनेक जिम्मेदारियां दी गई। प्रत्येक घर तक पहुंचकर युवा एवं महिलाओं को रैली में ले जाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की ब्लॉक स्तर की सुभाष धीजपुरिया, डॉ राकेश कुमार मारोठिया एवं मुकेश कुमार धमुनिया को दी गई। कुमावत महापंचायत पोस्टर का भी विमोचन किया गया। रामेश्वर आईथान का भी कुमावत समाज रैली को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मीटिंग में रामावतार राजोरिया, राजकुमार कुमावत एलआईसी, संतोष कुमार कुमावत नाइस कंप्यूटर, प्रवीण भूरोडिया, नंदकिशोर भूरोडिया, संदीप कुमावत, सुकेश धमुनियां, मुकेश कुमार धमुनियाँ, कैलाश कुमावत, मदन कुमावत, राजेंद्र कुमावत सहित अनेक समाजबंधु ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार सिंगलवाल ने किया।

Subscribe to my channel