अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News यूपी पुलिस का कारनामा, स्कूली छात्रा का स्कूटी से पीछा करता दिखा सिपाही, गिरफ्तार

यूपी पुलिस के कांस्टेबल स्कूली छात्रा का पीछा किये जाने का ये मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था।

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वर्दी को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। मोहनलालगंज कोतवाली में डायल 112 में तैनात सिपाही शहादत अली स्कूटी सवार छात्रा का पीछा कर कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। साथ ही उसका मोबाइल नंबर देने का दबाव बना रहा था। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके पुलिस ने सहादत अली के खिलाफ कैंट में केस दर्ज किया है। आरोप है कि सिपाही शहादत अली कई दिनों से उसको परेशान कर रहा था। सिपाही अक्सर कैंट में स्कूटी से घूमकर अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। सिपाही के निलंबन के लिए भेजी गई रिपोर्ट

एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास बताया कि सिपाही सहादत अली के खिलाफ कोतवाली में छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एडीसीपी ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। आरोपी पुलिसकर्मी मोहनलालगंज कोतवाली में डायल 112 पर तैनात है। बीते मंगलवार को स्कूटी सवार सिपाही जब छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था तो पीछे से आ रही एक युवती ने इसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान सहादत अली ने छात्रा को अपनी बेटी की सहेली बताने लगा था।

रोज इसी तरह करता था छेड़छाड़ – महिला

बता दें कि छात्रा साइकिल से अपने स्कूल जा रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार यूपी पुलिस का सिपाही रास्ते में उससे बात करते हुए चल रहा था। सिपाही की इस करतूत को देखकर पीछे आ रही एक अन्य स्कूटी सवार महिला ने इसका वीडियो बनाते हुए उसे रोका और उसकी इस हरकत को लेकर फटकार लगाते हुए सिपाही से हेलमेट खुलवाया और उससे उसके बारे में पूछा। वह टालमटोल करने लगा। न वर्दी पर नेम प्लेट, न स्कूटी पर नंबर प्लेट वीडियो में दिख रहे सिपाही की वर्दी में न तो नंबर नेम प्लेट लगा हुआ है और न ही उसकी स्कूटी पर नंबर प्लेट। महिला का आरोप है कि ये रोज इसी तरह स्कूल जाती लड़कियों का पीछा करता है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button