Madhya Pradesh News यह दूर दृष्टि,अंतर्भाव केवल “संजय” के पास ही संभव, संतों का हमेशा रहेगा आशीर्वाद: श्री युवराज स्वामी जी
युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी की उपस्थिति में ऐतिहासिक विजयराघवगढ़ महोत्सव का भूमि पूजन

रिपोर्टर निमेश कोरी कटनी मध्य प्रदेश
कटनी । विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर आज का दिन एक नया इतिहास लिखने वाला रहा पहली बार यहां एक माह तक चलने विजयराघवगढ़ महोत्सव का भूमिपूजन श्री श्री 1008 युवराज़ स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी के करकमलों से संपन्न हुआ । 15 मई से 15 जून तक चलने वाले इस महोत्सव में मनोरंजक झूले, मीना बाजार, गीत-संगीत, लोक परंपराओं रामायण पाठ, दिवारी नृत्य का कॉम्प्टिश कला-प्रदर्शन, धार्मिक आयोजनों के अलावा सभी प्रकार के खाने के स्टॉल लगाए जाने है
कटनी महानदी के संगम पर होगा धार्मिक क्षेत्र का निर्माण
विजयराघवगढ़ का ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व है अब ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के साथ आध्यात्मिक महत्व के रूप में विजयराघवगढ़ पूरे देश मे विख्यात होगा। वैसे भी जहां दो नदियों का संगम होता है वह भूमि प्रयाग का महत्व धारण करती है। ऐसे स्थान पर जो तीर्थ क्षेत्र निर्माण की परिकल्पना का संकल्प आज संजय पाठक ने लिया है वह दूरदर्शिता और अंतर्भाव सिर्फ संजय के पास ही हो सकते हैं। ये उदगार कटनी के विजयराघवगढ़ में आज एक माह तक चलने वाले विजयराघवगढ़ महोत्सव के भूमि पूजन अवसर पर पूज्य गुरुदेव 1008 बदरी प्रपन्नाचार्य जी युवराज स्वामी ने अपने आशीर्वचन में यह विचार व्यक्त किये। 1008 श्री युवराज़ स्वामी ने कहा कि आप जो सुंदर कार्य करने जा रहे हैं उसके लिए पूरे भारतवर्ष के नागरिक आपके साथ होगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी की 108 फीट की अष्टधातु की प्रतिमा और प्रतिमा स्थल पर भगवान श्री राममंदिर अयोध्या जैसी आकृति का विशाल मंडप भारत माता का मंदिर आदि का संकल्प संजय का ऐतिहासिक संकल्प है और हमने देखा है संजय जिसका संकल्प करते हैं उनका वह भाव संतों की कृपा बुजुर्गों के आशीर्वाद से पूरा होता है। इसके पूर्व विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि मन मे भाव आया कि भगवान परशुराम जी की 51 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाए जगतगुरु रामभद्राचार्य जी को यह भाव बताया तो उनकी इच्छा और आज्ञा से यह प्रतिमा 108 फीट की करने का संकल्प लिया फिर सन्तजनों की इच्छाओं के अनुरूप यह भाव बढ़ता गया अब यह प्रतिमा अष्टधातु की बनेगी।
इस प्रतिमा के स्थल से महानदी ओर कटनी नदी के संगम का सुंदर दृश्य दिखेगा यह मध्यप्रदेश ही नहीं भगवान परशुराम की पूरे देश की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। श्री पाठक ने कहा कि यह सन्त जनों पूज्य पिताश्री सत्येंद्र पाठक जी पूज्य गुरुदेव पंडित देवप्रभाकर शास्त्री जी और क्षेत्र के हजारों मातृ और पितातुल्य जनों का आशीर्वाद है कि इतने बड़े कार्य का संकल्प लिया है यह मेरा संकल्प नहीं बल्कि पूरे विजयराघवगढ़ के जन जन का संकल्प है और इसे पूरा करने हम सब सहभागिता निभाएंगे। इसके साथ ही विजयराघवगढ़ महोत्सव मानते हुए क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए विविध आयोजन किये जायेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में इस एक माह में कला, शिल्प, संस्कृति, व्यापार, मनोरंजन और परंपराओं का संगम रहेगा। इससे पहले विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ युवराज स्वामी जी के सानिध्य में विजयराघवगढ़ महोत्सव का स्थल भूमि पूजन हुआ आज भूमि पूजन युवराज स्वामी जी की श्रेष्ठ उपस्थिति में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, यश पाठक, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, तीनों ही नगर परिषदों के अध्यक्ष मनीषा शर्मा, वसुधा मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, एसडीएम महेश मंडलोई सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।



Subscribe to my channel