राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा ने विधायक कोष से 2 करोड़ 36 लाख की लागत के विकास कार्यों की अनुशंषा

विधानसभा क्षेत्र चौमूँ की ग्राम पंचायतों एवं नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए की गई अनुशंषा

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा विधायक स्थानीय निधि से विधानसभा क्षेत्र चौमूँ की ग्राम पंचायतों एवं नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 36 लाख 76 हज़ार 643 रुपये की अनुशंषाये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयपुर के नाम भिजवाई है। जिनमें ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में 22 लाख, नगरपालिका चौमूँ में 25 लाख, किशनपुरा में 1276643 रुपये, हाथनोदा में 5 लाख, मोरिजा में 11 लाख, हस्तेडा में 17 लाख, जाटावाली में 16 लाख, विमलपुरा में 11 लाख, नृसिंहपूरा में 6 लाख, अनतपुरा में 6 लाख, कुशलपुरा में 6 लाख, इटावा भोपाजी में 6 लाख, आलीसर में 6 लाख, लोहरवाड़ा में 13 लाख, कालाडेरा में 14 लाख, घिनोई में 22 लाख, धोबलाई में 10 लाख, फतेहपुरा में 10 लाख, हाड़ौता में 8 लाख, आष्टीकलाँ में 7 लाख और डोला का बास में 3 लाख की अनुशंसा भिजवाई गई है। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि जल्द ही विधायक कोष से जयपुर जिला परिषद भेजी गई अनुशंसाओं की वित्तीय स्वीकृति मिलते ही यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे आमजन की सुविधाओं में विस्तार होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button