ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News ग्राम अनंतपुरा में जेडीए द्वारा बनाई जा रही सड़क का विधायक रामलाल शर्मा ने किया अवलोकन

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ। ग्राम पंचायत अनंतपुरा (जेतपुरा) में मास्टर नानकराम के मकान से जोशियो की ढाणी तक जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य का विधायक रामलाल शर्मा ने अवलोकन किया। जेडीए द्वारा डेढ़ किलोमीटर लंबाई की डामर सड़क बनाई जा रही है। विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने अधिकारियों से बात करते हुए सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मापदंड के आधार पर निर्माण कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया।

इस मोके पर भारतीय जनता पार्टी बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, घासीराम कोटोतया, श्रवण बलेसरा, शंकर लाल कोटोत्या, ताराचंद शर्मा, रामदेव बलेसरा, लक्ष्मीकांत शर्मा, रामकिशोर शर्मा, नवीन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महादेव मांजर, मालीराम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button