IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News खेत की जुताई करवा रहे युवक पर जानलेवा हमला, नहीं लिखी जा रही एफआईआर

दबंगों के हौसले बुलंद, कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां

रिपोर्टर इरफान बहराइच उत्तर प्रदेश 

सुलतानपुर. जनपद के बंधुआकला थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत हसनपुर के निवासी जियाऊल हक पर सोमवार सुबह उस समय हमला हो गया जब वह अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। अमान उल्ला सुत, दो तीन अन्य साथियों के साथ लाठी डंडे और ईट पत्थर बरसाने लगे। मामला बढ़ता देख पास पड़ोस के लोगों ने मामले को शांत कराया। पीड़ित जियाउल हक ने खाता संख्या 222, सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी सदर सुलतानपुर को 5 मई 2018 को प्रार्थना पत्र दिया था। 27 मार्च 2023 को श्रीमान न्यायालय उपजिलाधिकारी राजस्व के द्वारा पत्थर नसब का आदेश किया गया। 6 अप्रैल 2023 को राजस्व टीम द्वारा पुलिस टीम की मौजूदगी में पत्थर नसब की कार्यवाही संपन्न की गई। उसके एक सप्ताह के बाद दबंग अमान उल्ला के द्वारा पत्थर उखाड़ दिया गया जिसकी सूचना बंधुआ कला थाना कोंटाहरीर के माध्यम से दी गई। मौके पर जाकर मुआयना किया गया जिसमें पत्थर उखाड़ कर फेंका पाया गया लेकिन पीड़ित की FIR नहीं दर्ज की गई। जिसक्पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर से की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष बंधुआ कला को FIR दर्ज करने के लिए आदेश भी दिया गया बावजूद इसके कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button