IC News and Media House Private Limited


बिहारसहायता

Bihar News विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर फाउंडेशन ने किया सम्मानित

रिपोर्टर गुड्डू कुमार जमुई बिहार

हर वर्ष अप्रैल माह के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के वैक्सिनेटर व पशु मित्र कुंदन कुमार को किया सम्मानित पशु क्रूरता को रोकने के लिए जागरूक करना है मुख्य उद्देश्य : सुशांत

गिद्धौर/जमुई।
किसी विशेष दिन को मनाने के पीछे कुछ खास उद्देश्य होता है, ठीक उसी प्रकार हर वर्ष अप्रैल माह के आखिरी शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। 29 अप्रैल को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर गिद्धौर स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के वैक्सिनेटर व पशु मित्र कुंदन कुमार को डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन के सीईओ सुशांत साईं सुंदरम ने सम्मानित किया।

सुशांत ने कहा कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाने का उद्देश्य पशु स्वास्थ्य देखभाल और पशु क्रूरता को रोकने के लिए कदम उठाने के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिन पालतू जानवरों की देखभाल से संबंधित जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भी है। गिद्धौर के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक, वैक्सिनेटर व पशु मित्र द्वारा क्षेत्र के पशुओं के देखभाल के लिए अनवरत सेवा जारी है जो सराहनीय है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि इनका समुचित सम्मान करें। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के वैक्सिनेटर व पशु मित्र कुंदन कुमार ने बताया कि वर्ष 2001 में विश्व पशु चिकित्सा संघ ने अप्रैल के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाने का निर्णय लिया। तब से हर वर्ष यह मनाया जा रहा है। डॉ. सिन्हाज हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा इसे चिन्हित कर हमारा सम्मान किया जाना हमें प्रेरित करेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button