अपराधजम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jammu & Kashmir News चेंजिंग रूम में मोबाइल छुपाकर नाबालिग लड़की को किया बेहोश, दुकानदार गिरफ्तार

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

बारामूला, 28 अप्रैल : कश्मीर घाटी में नैतिक पतन में वृद्धि के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक रेडीमेड गारमेंट दुकानदार कथित तौर पर दुकान के चेंजिंग रूम में महिला ग्राहकों के कपड़े बदलते हुए वीडियो बना रहा था. इस मामले को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले का बताया जा रहा है एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के चंदूसा पुलिस स्टेशन को एक नाबालिग लड़की की ओर से अपनी बहन के साथ एक लिखित शिकायत मिली, जिसमें उसने कहा कि इस महीने 26 अप्रैल को, वह चंदूसा के बांदी पाईन इलाके में एक रेडीमेड दुकान पर गई थी।

नाबालिग लड़की ने बताया कि उसने कुछ कपड़े चुने और ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में गई।

चेंजिंग रूम में प्रवेश करने के बाद उसे एक छिपा हुआ मोबाइल फोन मिला, जिसे कपड़े बदलते समय ग्राहक के वीडियो को गुप्त रूप से रिकॉर्ड करने के लिए रखा गया था। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच के बाद दुकानदार को बंदी पाईं चंदूसा निवासी एजाज नबी सोफी के रूप में गिरफ्तार कर लिया, जो उक्त दुकान का मालिक भी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button