अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सीधी यातायात प्रभारी (सूबेदार) भागवत पांडे पर रेप का मुकदमा दर्ज

सीधी पुलिस को कलंकित करने वाले सूबेदार हुए फरार

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश

सीधी~ मध्य प्रदेश के सीधी जिले की हम बात कर रहे हैं, जहाँ सीधी पुलिस को कलंकित करने वाले यातायात सूबेदार के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है, रीवा महिला थाने में अपराध कायम किया गया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यातायात सीधी के थाना प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे के खिलाफ रीवा शहर के महिला थाने में एफ आई आर दर्ज हो गई है, फरियादी महिला 2 वर्षों से लगातार शिकायत पर शिकायत किए जा रही थी, लेकिन सीधी की पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, महिला ने रीवा जोन के आईजी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी, आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को निर्देशित किया कि महिला के साथ गलत हुआ है। तब जाकर महिला ने थाना रीवा में 376 2n का मामला दर्ज कराया है, वहीं मामला कायम होते ही सीधी के यातायात प्रभारी सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे का मोबाइल बंद हो गया है, अब देखना यह होगा कि सीधी पुलिस अपने ही सूबेदार को कब गिरफ्तार कर जेल भेजती है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button