अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News धानेपुर-30 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, फैली सनसनी

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

धानेपुर। थाना क्षेत्र के बछईपुर के मजरा चैनवापुर गांव के रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक की मंगलवार की देर शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और वारदात की छानबीन में जुट गई है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के मजरा चैनवा पुर का रहने वाला सद्दाम मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे गोंडा मुख्यालय से वापस लौटा था और गांव के बाहर शौच के लिए गया था। इसी बीच अज्ञात हत्यारों ने चाकू से गोदकर सद्दाम की हत्या कर दी। उसकी चीख सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना धानेपुर पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक सद्दाम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह बेहद सीधे किस्म का था। ऐसे में उसकी हत्या किसने की यह बड़ा सवाल है। एसओ ब्रन्हानंद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और वारदात की छानबीन की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button