अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh Newsमार्फीन एवम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

थाना बाबा बाजार पुलिस ने बेतवा नाला नैया मऊ सैदपुर से एक अभियुक्त को पच्चीस ग्राम अवैध मार्फीन के साथ गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार थाना बाबा बाजार पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला ही रही थी तभी उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, का0 बोबी प्रताप सिंह, सलिल कुमार यादव के साथ मौके पर पहुँच एक अभियुक्त अरुण कुमार दूबे पुत्र स्व.माधव प्रसाद दूबे निवासी झबरा खंडासा को 25 ग्रा0 मार्फीन के साथ गिरफ्तार कर लियाअभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन अपराध में मुकदमा दर्ज है

दूसरी ओर उपरोक्त थाना क्षेत्र की पुलिस ने कौरैय्या जंगल के पास से एक अभियुक्त को 1065 ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा बाजार पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।तभी उपनिरीक्षक थीरेंद्र आज़ाद हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव, भूपेश कुमार सिंह,का0 सचिन सिंह के साथ मौके पर पहुंच अभियुक्त रमेश पुत्र सरजू प्रसाद निवासी जख्वा कोटिया खंडासा को 1065 ग्रा0गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दियाहै।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button