अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला भोजपुर, दो बच्चों समेत 6 लोग को लगी कई गोली

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

आरा : आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग की इस घटना में धर्रा लगने से दो बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इमादपुर थाना इलाके के बिहटा गांव की है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा गांव में स्थित एक घर में दरवाजा लगाने के विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।गोलीबारी की इस घटना में दो बच्चों समेत कुल 6 लोगों को गोली का छर्रा लगा है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button