बिहारराज्य

Bihar News मोदीजी बिहार में फैक्ट्री इसलिए नहीं लगवा रहे क्योंकि अगर बिहार में फैक्ट्री लग गई तो गुजरात के सूरत में 15 हजार रुपए में मजदूर कहां से आएंगे: प्रशांत किशोर

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली के गोरौल में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी सूरत में इतनी फैक्ट्री लगवा सकते हैं तो क्या वैशाली और चंपारण में दो चार फैक्ट्री नहीं लगवा सकते हैं? देश में कोई ऐसा बिजनेसमैन है, जिसको मोदी जी बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए बोले तो वो मना कर सकता है? लेकिन मोदी जी बिहार में फैक्ट्री इसलिए नहीं लगवा रहे हैं क्योंकि अगर वो फैक्ट्री बिहार में लगवा देंगे तो पूरे देश में 15 हजार में मजदूरी करने वाले 2 करोड़ मजदूर मिलेंगे कहां से? आज बिहार में लोग मोटरसाईकील, कार, टीवी नहीं बना रहे हैं। हम लोग अपने बच्चों को जवान करने के बाद मजदूर बना रहे हैं। आप लोगों ने जिन बच्चों को पेट काट-काट कर बड़ा किया है वो लड़के भेड़, बकरी की तरह ट्रेन और बसों में मजदूरी के लिए जाते हैं, तो आपको खुद समझना पड़ेगा कि नेताओं को बिहार की जनता से आखिर कुछ काम नहीं करने का डर खत्म क्यूं हो गया है?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button