Chhattisgarh News लक्ष्मणगढ़ में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल ग्रहण में अधिकारी के द्वारा किया जा रहा कार्य में भ्रष्टाचारी
लाखों हजम करने के ताक में अधिकारी

रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत गांवों के किसानों के खेत में पानी पहुंचाए जाने एवं जल स्तर को सुधार करवाए जाने हेतु कार्य किया जाता है लेकिन उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ में कृषि उपसंचालक अंबिकापुर के कर्मचारियों के द्वारा लाखों रुपया आवंटित किसानों के खेत में जल ग्रहण क्षमता बढ़ाए जाने हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल ग्रहण कार्य में डबरी निर्माण तथा तालाब का गहरीकरण कार्य मशीनीकरण से किया जा रहा है वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उक्त विभाग के द्वारा निर्माण कराया जा रहा कृषि क्षेत्र में सिंचाई साधन वृद्धि करने हेतु डबरी तथा गहरीकरण कार्य में अधिकारी के द्वारा मिलीभगत कर लाखों रुपए हड़पने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है वही मिली जानकारी अनुसार इस कार्य में किसी प्रकार का मजदूरी दिवस नहीं होने से मजदूरों को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल रहा तो वहीं किसानों के द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार से कृषि उपसंचालक अंबिकापुर के द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्माण तथा तालाब की गहरीकरण कार्य कराया जा रहा है जिससे किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा मात्र यहां अधिकारियों की जेब भरने हेतु कार्य किया जा रहा है
पैसे की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं अधिकारी
लक्ष्मणगढ़ में स्थित जगहों पर किसानों के खेत पर डबरी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहां सूचना पटल पर भी हेरफेर कर पैसे शासन के पैसे को हेरफेर करने में कोई कसर अधिकारी के द्वारा नहीं छोड़ा जा रहा वहीं किसान के द्वारा बताया गया कि मुझे बिना बताए ही उक्त अधिकारियों के द्वारा गहरीकरण कार्य एवं डबरी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं जिससे मुझे किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा मात्र यहां अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदार के द्वारा मिलीभगत कर शासन की लाखों रुपए पैसे को बंदरबांट करने हेतु खेल रची जा रही जिससे किसानों को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा
केंद्र सरकार चाहती है कि लोगों को रोजगार मिले लेकिन स्थानीय अधिकारी की लापरवाही एवं हौसला इस प्रकार से बुलंद है कि शासन के लाखों रुपए आवंटित किसानों के लिए होने के पश्चात भी अपने जेब भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वहीं स्थानीय स्तर पर कार्य कराने वाले मुंशी भी किसी प्रकार की जानकारी देने से कतरा रहा है जिसको देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने कृषि उपसंचालक अंबिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जल ग्रहण कार्य को रोक लगाने हेतु पहल जिला प्रशासन से की है वही ग्रामीणों ने कहा कि यदि कार्य पर मात्र जेब भरने का काम यदि विभाग के द्वारा किया जाएगा तो हमें यह काम नहीं कराना है
संबंधित अधिकारी को बर्खास्त किए जाने की
समाधि क्षेत्र के किसानों ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल ग्रहण निर्माण कार्य हेतु जिस प्रकार से लक्ष्मणगढ़ में भ्रष्टाचारी एवं पैसे की बंदरबांट करने में अधिकारी लगे हुए हैं जिसको देखते हुए जिला प्रशासन एवं क्षेत्र के केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारी को बर्खास्त करने की ग्रामीणों ने मांग की है

Subscribe to my channel