बिहारराज्य

Bihar News रतनमन बभनगामा में 318किसानो के बिच बांटे गए 25 लाख रुपए बोनस

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

रतनमन बभनगामा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति का 31 वां बोनस वितरण समारोह रविवार को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, नगर विधायक कुंदन कुमार और बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक मंडल अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बभनगामा दूध समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि जिले में हर रोज 15 लाख लीटर दूध उत्पादन होता है। इसे और बढ़ाया जाएगा। कहा कि आईवीएफ तकनीक से उन्नत नस्ल की गाय पैदा की जा रही है। बेगूसराय में यह प्रयोग सफल रहा है। इसका प्रोयगशाला बभनगामा समिति को बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रति पशु गर्भाधान पर 5 हजार रुपए बरौनी डेयरी के माध्यम से देने का अनुरोध भारत सरकार से किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह ही बेगूसराय में भी 30 से 40 लीटर दूध देने वाली गाय और 20 से 25 लीटर दूध देने वाली भैंस पैदा करने की तकनीक गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। वहीं नगर विधायक ने कहा कि बभनगामा के पशु अस्पताल की कुव्यवस्था का मुद्दा उन्होंने विधान सभा में उठाया है। किन्तु बिहार सरकार किसानों व जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बेगूसराय में इस समय 60 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाएं चल रही हैं। बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक मंडल अध्यक्ष ने कहा कि रतनमन बभनगामा उत्कृष्ट दूध उत्पादक समिति है। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस समय समिति में कुल 500 सदस्य हैं। कुल कारोबार 5 करोड़ तक पहुंच गया है। दूध संघ बरौनी के प्रबंध समिति सदस्य सुशील कुमार महतो ने पशुओं के लिए निःशुल्क बीमा की व्यवस्था, किसानों के लिए केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने, पशु अस्पताल खोलने आदि की मांग को किया। प्रबन्ध समिति सदस्य सच्चिदानंद झा ने कहा कि गांव में पशु अस्पताल है, इसकी स्थिति अच्छी नहीं है। इसे प्रथम श्रेणी अस्पताल के रूप में विकसित करने की जरूरत है। बरौनी डेयरी की पिंकी कुमारी ने दूध समिति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि महिलाएं घर में रहते हुए पशुपालन कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। युवा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि जब तक किसानों का उत्थान नहीं होगा तबतक विकसित बेगूसराय की कल्पना नहीं कर सकते। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, प्रगतिशील किसान राज नारायण सिंह, रूपम कुमारी, मृत्युंजय कुमार वीरेश, रणजीत महतो, देवेन्द्र साह, छोटेलाल सिंह, रंजन सिंह आदि मौजूद थे। अंत में ऑनलाइन माध्यम से समिति से जुड़े 318 किसानों के बीच कुल 25 लाख रुपए बोनस बांटे गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button