Jharkhand News जिले के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गौशाला मोड़ के समीप हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक चिंकी सिंह बुरी तरह से झुलस गया

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
जिले के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गौशाला मोड़ के समीप हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक चिंकी सिंह बुरी तरह से झुलस गया, घटना सोमवार की सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे चिंकी सिंह को किसी तरह हाईटेंशन तार से छुड़वाया, और आनन-फानन में धनबाद SNMMCH ले जाया गया जहां चिंकी सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। घटना की सूचना झरिया पुलिस को दी गई वही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है, स्थानीय समाजसेवी पारस यादव ने बताया कि हाईटेंशन तार घर के ऊपर से गुजरा है। जिस वजह से यह घटना हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है की अभिलंब हाईटेंशन तार को कहीं दूसरे जगह शिफ्ट किया जाए। ताकि आने वाले समय में किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो सके। 


Subscribe to my channel