IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : हर वर्ष की भांति इस बार बरसात के मौसम में गायों को रोड से हटाने का कार्य क्यों नहीं कर रही लहार नगर पालिका

वाहन दुर्घटना से रोज हो रही गायों की मौत, प्रशासनिक स्तर पर गायों के रखरखाव के नहीं इंतजाम

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर महोदय के जारी आदेश का उल्लंघन लहार नगर पालिका द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है।हर वर्ष बरसात कालीन समय में जिला कलेक्टर भिंड द्वारा नगर पालिका, नगर परिषद एवं ग्राम पंचायतों को आदेश जारी किए जाते हैं कि रोड पर विचरण करने वाले गोवंशों को रोड से हटाकर गौशाला में पहुंचाया जाए। हर बार इस आदेश पर कुछ औपचारिकता भी होती है, लेकिन इस बार लहार नगर पालिका द्वारा रोड से गायों को हटाने का कार्य नहीं किया जा रहा है और न ही उनके रखरखाव के वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।जिसके चलते सैकड़ों गायों के झुंड रोड पर डेरा जमाए हुए हैं और वाहन दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवा रहे हैं।

प्रतिदिन अनेकों गोवंश वाहन दुर्घटना में घायल हो जाते हैं एवं कई गोवंशों की मौत हो जाती है। गायों से भरे रोड पर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।इसके बावजूद भी शासन के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। गौ रक्षकों ने मांग की है कि वाहन दुर्घटना से राहगीरों, वाहन चालकों और गोवंशों को बचाने के लिए रोड पर विचरण करने वाले गायों के झुंडों को व्यवस्थित तरीके से किसी जगह रखवाने की व्यवस्था की जाए।अब देखना यह है कि नगर पालिका के जिम्मेदार और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गौ रक्षकों की मांग पर ध्यान देते हैं या फिर अनदेखी का रवैया जारी रखते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button