IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भैंसता पुल पर मोटरसाइकिल मिली, युवक के नदी में कूदने की आशंका

पत्नी को वीडियो भेजकर कहा- नदी में कूदने जा रहा हूं, पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश में जुटी

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पिहानी (हरदोई)। भैंसटा पुल सई नदी मे सोमवार को एक युवक की मोटरसाइकिल मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो भेजकर नदी में कूदने की बात कही थी। हालांकि, किसी व्यक्ति ने उसे नदी में कूदते हुए प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है। मोटरसाइकिल पुल पर मिलने और युवक का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह और हलका इंचार्ज गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू करा दी है। बताया गया कि युवक हरदोई के बर्रैयापुरवा का रहने वाला है। पुलिस नदी के आसपास के क्षेत्र में भी उसकी तलाश कर रही है। युवक की ओर से पत्नी को भेजे गए वीडियो के आधार पर उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले माह भी की थी ऐसी हरकत

सूत्रों के मुताबिक, युवक ने पिछले माह भी इसी तरह की हरकत की थी। उस समय भी उसके लापता होने की सूचना के बाद तलाश की गई थी और वह सकुशल बरामद हो गया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए युवक की तलाश में जुटी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button