IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : कोतवाली में महिला की ‘रील बाजी’ से बवाल, ‘आज जेल होई…कल बेल होई’ गाने पर बनाया VIDEO; पुलिस की सजगता पर उठे सवाल। बैक टू बैक वीडियो किया सोशल मीडिया में अपलोड

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

डेस्क खबर कोरबा : सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक्स-कमेंट्स बटोरने की सनक अब किस हद तक पहुंच रही है, इसका एक चौंकाने वाला मामला कोरबा से सामने आया है। यहां एक महिला ने सड़क, बाजार या किसी पर्यटन स्थल पर नहीं, बल्कि सीधे कोतवाली थाना परिसर में पहुंचकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो को लेकर अब कोतवाली पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला ने कोतवाली थाना के मेन गेट और ‘संवेदना कक्ष’ के सामने खड़े होकर फिल्मी अंदाज में गाने की धुन पर वीडियो शूट किया। वीडियो में ‘आज जेल होई… कल बेल होई… परसों से उहे खेल होई’ जैसे बोल सुनाई दे रहे हैं।

जानकारी मुताबिक कोतवाली थाना में शूट किया गया ये वीडियों ‘II_uma_baby111′ नाम से संचालित इंस्टाग्राम पेज पर 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 और 7 बजे के आसपास कोतवाली थाना परिसर में शूट किए गए वीडियो बैक टू बैक अपलोड किए गए। वीडियो में महिला अलग-अलग अंदाज में कैमरे के सामने नजर आ रही है। यानी जिस जगह पर आम लोगों की शिकायतें दर्ज होती हैं, अपराध से जुड़े मामलों की जांच होती है और पुलिस कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालती है, उसी थाना परिसर को रील शूट के लिए इस्तेमाल किए जाने ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button