IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ महराजगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का लिया गया जायजा

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र श्री एस. चन्नप्पा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र महराजगंज में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

डीआईजी द्वारा नगर तिराहा, बस स्टेशन सहित प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल की मौजूदगी एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, नियमित रात्रि गश्त तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई तथा आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button