IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : कापन–मुड़पार मार्ग पर पुलिया के पास बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा

पुलिया के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कापन–मुड़पार मार्ग पर पुलिया के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क किनारे बने इस गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। स्कूली छात्र भी इस मार्ग से आवागमन करते हैं, ऐसे में पुलिया के पास बना गड्ढा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है, जबकि रात के समय खतरा और बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने तथा पुलिया के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button