Uttar Pradesh News : अपना दल कमेरावादी की मासिक बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जूनियर रिपोर्टर मनोज कुमार पटेल प्रतापगढ़ उ.प्र.
प्रतापगढ़। अपना दल कमेरावादी प्रतापगढ़ की मासिक बैठक बुधवार, 10 सितंबर 2026 को जिला कार्यालय सगरा में जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि शीतला प्रसाद जी एवं शिवप्रसाद यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने किया। बैठक के दौरान संगठन में नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इनमें कलावती पटेल को महिला मंच जिला अध्यक्ष, सावित्री देवी को जिला महासचिव, शिवकुमारी को जिला उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को जिला सचिव, सोफिया बानो को विधानसभा अध्यक्ष पट्टी तथा अशोक कुमार क्रांतिकारी एडवोकेट को विधि मंच जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में विशेष रूप से राम प्यारे पटेल, वर्तमान प्रधान एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संडवा चंडिका रनर, के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ अपना दल एस छोड़कर अपना दल कमेरावादी में शामिल होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बताया गया कि रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में राम प्यारे पटेल के साथ लगभग 200-300 कार्यकर्ताओं ने बस एवं चारपहिया वाहनों के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अशोक कुमार पटेल, रामपाल पटेल, आत्माराम पटेल, कमलेश पटेल, असलम खान, प्यारे लाल पटेल, रामसुख पटेल, राजेश कुमार एडवोकेट, विजय कुमार पटेल, दीनानाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel