Uttar Pradesh News : इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टचार विरोधी ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश वाराणसी में साड़ी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, गर्दन में फंसी गोली; बेटी की शादी और आर्थिक तंगी से था परेशान

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में गुरुवार तड़के एक प्रमुख साड़ी कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन में फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पांडेयपुर स्थित ‘श्रीराम साड़ी घर’ के संचालक 52 वर्षीय विजेंद्र सोनी सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कुछ दूरी पर अपने छोटे भाई जितेंद्र सोनी के घर पहुंचकर उन्होंने फोन कर उन्हें नीचे बुलाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वह तत्काल नीचे नहीं आए तो वह खुद को खत्म कर लेंगे। जितेंद्र के नीचे पहुंचने से पहले ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन बाहर पहुंचे तो विजेंद्र सोनी सड़क पर लहूलुहान पड़े मिले। उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार गोली उनकी गर्दन में फंसी है।
आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव की बात सामने आई
परिजनों के मुताबिक विजेंद्र सोनी की इकलौती बेटी का विवाह तय है। पिछले कुछ समय से वह आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने बताया कि उनका इलाज वेदांता अस्पताल से भी चल रहा था। हालांकि, उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एक ही परिसर में तीनों भाइयों का कारोबार
पांडेयपुर स्थित एक ही व्यावसायिक भवन में तीनों भाइयों का कारोबार है। बड़े भाई नरेंद्र सोनी ‘श्रीराम अलंकार ज्वेलर्स’, छोटे भाई जितेंद्र सोनी ‘जय मां दुर्गा ज्वेलर्स’ और विजेंद्र सोनी साड़ी का कारोबार संभालते हैं। विजेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ घटना के पीछे की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है।




Subscribe to my channel