IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ग्राम सभा बसाडी में प्राथमिक विद्यालय निर्माण के लिए भूमि का लेखपाल और प्रधान ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ विजय सिंह, उत्तर प्रदेश

चंदौली। विकास खंड शहाबगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बसाडी में प्राथमिक विद्यालय न होने से करीब 200 बच्चों के भविष्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए युवा समाजसेवी  पत्रकार वकील शेख मंसूरी मंसूरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन दिया गया था। जिस पर शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज उच्च अधिकारी के निर्देश पर लेखपाल उत्तम पांडेय द्वारा ग्राम प्रधान मनोहर केशरी साथ आवंटित भूमि का मौके पर मुवायना किया। बताया गया कि फसल कटने के बाद विधिवत भूमि की पैमाइश कर अगली प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी युवा समाजसेवी वकील शेख मंसूरी ने बताया कि अपने गांव में शिक्षा की अलख ज्योति जलाने के पूरा प्रयास करें। और इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के यहां तक भी पहुंचाने का कार्य करेंगे। जब तक सफलता नहीं मिल जाती यह लड़ाई लड़ते रहेगे। अपील – उन्होंने अपने गांव के लोगों से अपील किया है कि आप लोगों का सहयोग रहा तो गांव में विद्यालय जरूर बनेगा और फिर कोई भी गरीब का बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button