IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : नवागत कमिश्नर ने पदभार ग्रहण किया

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

नवागत कमिश्नर सागर संभाग दिलीप कुमार ने कमिश्नर कार्यालय में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पहले श्री कुमार आयुक्त उद्योग मध्यप्रदेश भोपाल तथा प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम मध्य प्रदेश भोपाल, (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूर्व कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने अपना पदभार नवागत कमिश्नर श्री कुमार को सौंप दिया है।

कमिश्नर श्री कुमार ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कार्यालय में अधिकारियों से भेंट की और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को शासन की योजनाओं से संबंधित कोई समस्या हो तो प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को कार्यालयीन समय में संपर्क सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button