IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : थाना बिजावर पुलिस की बड़ी सफलता: 6 धार्मिक स्थलों में हुई चोरियों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बिजावर (छतरपुर)। थाना बिजावर पुलिस ने जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान एवं वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

📌 #मुख्य_बिंदु:
बरामद संपत्ति: 4 बड़े पीतल के घंटे, 1 चांदी की गदा, 1 जोड़ी चांदी की चरण पादुका, 2 बड़े कलश, 1 छोटा कलश, 1 त्रिशूल एवं 1 मोटरसाइकिल (कुल कीमती लगभग ₹1,25,000)।
चोरी के स्थान: लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिजावर), राम-सीता मंदिर (बिजावर), हनुमान मंदिर (बछर गांव, बिजावर) के अलावा थाना गुलगंज, सिविल लाइन व शाहगढ़ क्षेत्र के मंदिर।
#गिरफ्तार_आरोपी:
ऊदल अहिरवार (निवासी शाहगढ़)
राजेंद्र अहिरवार (निवासी शाहगढ़)
एक विधि-विरुद्ध किशोर (नाबालिग)
🚔 #कार्रवाई_का_विवरण:

छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बिजावर सहित अन्य थाना क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों में चोरी करना स्वीकार किया है।
#सराहनीय_भूमिका: थाना प्रभारी बिजावर गुरुदत्त शेषा, थाना प्रभारी गुलगंज शिशिर तिवारी, सउनि के.एल. बेन, प्र.आर. राजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह,रामकृपाल वर्मा तथा आरक्षक टीम आर. दुर्गेश कुमार, आर. अमित सिंह, आर.मनीष, आर.अरुणसिंह, आर. फूलसिंह, आर. सतेंद्र सिंह, आर. आर.सौरभ, आर.प्रदीप एवं प्र आर. रामकृपाल वर्मा, आर. राजकुमार सेन थाना शाहगढ़ एवं टीम की भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button