IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : अधिवक्ताओं के आंदोलन को मिली धार, अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में महासचिव राजेश अवस्थी के समर्थन में उतरी तहसील बार

रिपोर्टर गौरव शुक्ला शाहजहांपुर यू.पी

शाहजहांपुर: तहसील सदर में उप जिलाधिकारी (SDM) सदर अतुल कुमार के रवैये के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा अब व्यापक आंदोलन का रूप ले चुका है। धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के सशक्त नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी। धरना-प्रदर्शन के दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के महासचिव राजेश अवस्थी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि सेंट्रल बार पूरी मजबूती के साथ तहसील सदर के अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि तहसील सदर के वकीलों के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह लड़ाई आर-पार लड़ी जाएगी। तहसील अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने भी समर्थन दोहराते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी सदर द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किया गया दुर्व्यवहार पूरे अधिवक्ता समाज की गरिमा पर हमला है। धरना स्थल पर लगातार दूसरे दिन अधिकारियों की अनुपस्थिति से अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। महासचिव राजेश अवस्थी और अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के संयुक्त आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार जारी रखा, जिससे तहसील का न्यायिक व प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक उप जिलाधिकारी सदर खेद प्रकट नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button