Uttar Pradesh News : कॉलेज की अवैध जमीन की खबर वायरल होने पर पत्रकार को धमकी, कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र कुमार का ऑडियो हुआ वायरल

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
बांकेगंज/खीरी: स्थानीय जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज मोतीपुर ग्रन्ट नं०10 में अवैध रूप से सरकारी जमीन कब्जाने से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। खबर सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसी दौरान कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर महेन्द्र कुमार द्वारा खबर कवर करने वाले पत्रकार को फोन कर धमकाने का मामला सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज प्रबंधन द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का मामला कुछ समय से चर्चा में था। हाल ही में इस मामले की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई। खबर वायरल होने के तुरंत बाद कॉलेज के एक कंप्यूटर ऑपरेटर महेन्द्र कुमार ने फोन किया और तीखी बहस करते हुए उन्हें परिणाम भुगतने व देख लेने की धमकी दी। धमकी का यह कथित ऑडियो क्लिप भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर पत्रकार से वाद-विवाद करता हुआ सुनाई दे रहा है।
पत्रकार संघ और स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद से स्थानीय पत्रकारों और आम लोगों में काफी नाराजगी है। पत्रकारों का कहना है कि सच उजागर करने पर इस तरह की धमकियां देना प्रेस की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सीधा हमला है।




Subscribe to my channel