ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने पंचायत इण्टरमीडिएट कॉलेज में बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक ।
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
जनपद महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना श्यामदेउरवा की ‘मिशन शक्ति’ एवं ‘एंटी रोमियो’ टीम की सदस्य म0उ0नि0 साक्षी सिंह, म0हे0का0 उमा देवी, म0का0 प्रतिमा सिंह एवं का0 मुकेश कुमार के नेतृत्व में पंचायत इण्टरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं व बालिकाओं को अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।


Subscribe to my channel