IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया गया जागरूक।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के क्रम में थाना निचलौल की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था तथा शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु प्रेरित करना रहा।

का0 उत्कर्ष मिश्र एवं म0का0 गुड़िया) द्वारा महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर क्राइम) तथा अन्य जारी हेल्पलाइन्स की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला सशक्तीकरण की योजनाओं जैसे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘मिशन शक्ति’ और ‘पॉक्सो एक्ट’ के प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button