IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आवेदिका मीना पत्नी रामहरी निवासी विशुनपुर कुर्थिया, थाना पुरन्दरपुर की तहरीर के आधार पर अभियुक्त अशोक द्वारा उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 208/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचतनात्मक कार्यवाही के क्रम मे दिनांक 05.09.2026 को पुलिस टीम ने ललाइन पैसिया ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर, दुर्गा मंदिर के पास से अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: अशोक पुत्र गोरख
• निवासी: ग्राम विशुनपुर कुर्थिया, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज
• उम्र: 22 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह, थाना पुरन्दरपुर
2. का0 अमन सिंह, थाना पुरन्दरपुर
3. का0 सुनील कुमार, थाना पुरन्दरपुर

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button