IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मण्डला में भारी बारिश में अतिथि शिक्षकों का हल्ला बोल

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। मंडला से बड़ी खबर आ रही है जहाँ भारी बारिश के बीच भी अतिथि शिक्षकों ने विशाल रैली निकालकर सरकार को घेर दिया। हलषष्ठी पर व्रत रखकर महिला अतिथि शिक्षक कलेक्ट्रेट के सामने पूजा करती नजर आईं और सरकार से नियमित रोजगार की गुहार लगाई। हाथों में मुख्यमंत्री मोहन यादव के 15 मार्च 2018 वाले पत्र, शिवराज सिंह की 2 सितंबर 2023 की घोषणा और शिक्षामंत्री उदय प्रताप के आश्वासन की तख्तियां लेकर शिक्षक सड़क पर उतरे।तस्वीरें मण्डला की हैं, जहाँ रात से हो रही मूसलाधार बारिश में भी अतिथि शिक्षक भीगते हुए रैली कर रहे हैं।

आज 2 सितंबर 2023 की उस घोषणा की दूसरी बरसी है, जब भोपाल में अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया गया था।आज इस आंदोलन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले का भी समर्थन मिला। वे रैली के साथ सीधे सहायक आयुक्त कार्यालय पहुंचे और एसी अरुण शुक्ला से अतिथि शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी, अनुभव अंक काटने और मानदेय में कटौती पर जमकर सवाल-जवाब किया। सहायक आयुक्त को एक हफ्ते में सभी आवेदनों के निराकरण का आश्वासन देना पड़ा।

भारी बारिश में खुले आसमान के नीचे हलषष्ठी पूजा करती महिला शिक्षकों की आंखों में आंसू थे… एक महिला ने कहा – मैं अपने बच्चे के भविष्य के लिए नौकरी का व्रत रख रही हूँ। मुख्यमंत्री के अपने पत्र, पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा और वर्तमान शिक्षामंत्री के आश्वासन के बीच अतिथि शिक्षक आज भी नियमित रोजगार के लिए हलषष्ठी पर भगवान से प्रार्थना करने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि सरकार इनकी बारिश में भीगी प्रार्थना सुनती है या नहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button