
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
संसू, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय) : वैष्णवी दुर्गा मंदिर कुम्भी के संस्थापक सह पुजारी शिवजी यादव उर्फ डंडी बाबा का निधन 70 वर्ष की उम्र में हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही गांव में शोक की लहर फैल गई एवं हजारों की संख्या में लोग उनके आवास पर उमर पड़े। वहीं उनकी शव यात्रा में गांव के हजारों नर नारी शामिल हुए वैष्णवी दुर्गा मंदिर कुम्भी में उनके शव को ग्रामीणों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहां लोगों ने नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उनका अंतिम दर्शन किया। शव यात्रा गांव के प्रमुख सड़को से गुजरते हुए वाहन के द्वारा मोक्षधाम सिमरिया गंगा तट पहुंचा। जहां उनका हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया उनके पुत्र रणबीर यादव ने मुखाग्नि दी। बताते चलें कि कुंभी गांव में लगभग 19 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा आराधना की जा रही है एवं लगभग 15 वर्ष पहले डंडी बाबा ने गांव में वैष्णवी दुर्गा मंदिर का निर्माण करवाया तब से वे आज तक मंदिर का पूजा पाठ मुख्य पुजारी के रूप में करते आ रहे थे। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पंचायत के मुखिया अशोक महतो, उपमुखिया चंदन कुमार राजन, पूर्व मुखिया उमेश शर्मा, लोजपा नेता रमेश यादव, श्याम महतो, राम प्रकाश राय, धर्मेंद्र कुमार, संतोष पासवान, यशवंत कुमार, अरुण कुमार यादव सहित सैकड़ों लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


Subscribe to my channel