IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : मिनीमाता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं/अशासकीय संस्थाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान), वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं ‘‘माता बहादुर  कलारिन सम्मान’’ वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) इसके अंतर्गत एक महिला/संस्था को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान किए जाने, महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघषर्, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से माता बहादुर कलारिन अंतर्गत एक महिला को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान प्रदाय करने एवं महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’’ एक महिला को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। सम्मान से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं फार्म का प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर 25 सितम्बर 2026 तक कार्यालय में जमा कर सकते है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button