Uttar Pradesh News : थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा NBW वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोल्हुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 267/2023, धारा 323, 504, 506, 304 भादवि से संबंधित अभियुक्त अनिरुद्ध मौर्या पुत्र देवदत्त मौर्या, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के विरुद्ध माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज द्वारा NBW वारंट निर्गत किया गया था। थाना कोल्हुई पुलिस टीम ने वारंट के अनुपालन में अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
अनिरुद्ध मौर्या पुत्र देवदत्त मौर्या, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारीश करने वाली पुलिस टीम:-
उ0नि0 हरीश कुमार मौर्य, का0 सतीश चौधरी, का0 बबलू यादव एवं का0 जगदीश पटेल।



Subscribe to my channel