ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : लगातार बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से परेशान लोग अपनी समस्या लेकर सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से घरों में पानी की समस्या, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर-63 और चोटपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। अब देखना होगा कि स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद बिजली विभाग इस समस्या पर क्या कार्रवाई करता है



Subscribe to my channel