IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तेज बारिश से चन्द्रप्रभा नदी का बढ़ा जल स्तर में फंसे तीन लोगों को बचाया गया ।

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली

चंदौली,नौगढ़। राजदारी-देवदारी जलप्रपात से करीब 800 मीटर दूर चंद्रप्रभा बांध की ओर नदी में रविवार को स्नान कर रहे तीन सैलानी अचानक तेज बारिश के बाद बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों सैलानियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे अचानक हुई तेज बारिश के कारण चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। इस दौरान नदी में स्नान कर रहे तीन युवक तेज बहाव के बीच फंस गए। सैलानियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शिव जी शर्मा और कांस्टेबल सतीश यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम के प्रयासों से नदी के तेज बहाव में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सकुशल रेस्क्यू किए गए सैलानियों में आनंद सिंह (22) पुत्र अजय कुमार निवासी चंदौली, अभिषेक जायसवाल (19) पुत्र राकेश निवासी नदेसर, वाराणसी तथा करण मौर्य (21) पुत्र श्री नारायण निवासी चौकाघाट, वाराणसी शामिल हैं। रेस्क्यू के बाद तीनों सैलानियों को आवश्यक प्राथमिक देखभाल उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद उन्हें सकुशल उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही। पुलिस प्रशासन ने बारिश के मौसम को देखते हुए पर्यटकों और आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button