Jharkhand News : केंदुआ में संवेदनशील मामला: शिकायत मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नाबालिक का कथित वीडियो बनाने के आरोप में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पोक्सो व आईटी एक्ट के तहत जांच शुरू
ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
केंदुआ। गोंडूडीह ओपी क्षेत्र में नाबालिग लड़की का नहाने के दौरान कथित रूप से वीडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा बाउरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने बुधवार को गोंडूडीह ओपी में लिखित शिकायत देकर मामले की जानकारी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कृष्णा बाउरी ने नाबालिग लड़की के नहाने के दौरान उसका वीडियो बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है। चूंकि मामला नाबालिग से संबंधित है, इसलिए पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो अधिनियम और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत निष्पक्ष जां़च कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के साथ-साथ अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Subscribe to my channel