Bihar News श्री राम जानकी मठ, बिदुपुर में भव्य भंडारा सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल, बिदुपुर द्वारा श्री राम जानकी मठ में दिनांक 08 अप्रैल 2023(शनिवार) को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। साथ ही रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं, डीजे ऑपरेटर, मूर्तिकार, झांकी कलाकार आदि को सम्मानित कर के उनका हौसला भी बढ़ाया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर पंकज कुमार तथा बिदुपुर थाना प्रभारी फेराज़ हुसैन अपना बहुमूल्य समय दे कर समारोह में शामिल हुए तथा कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।
इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के वैशाली जिला अध्यक्ष श्री आर्यन सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष श्री मोहन कुमार भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया तथा नए सदस्यों को दल में सदस्यता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल तथा शांतिपूर्ण बनाने के लिए श्री भारतेंदु ऋतुराज, श्री प्रशांत सिंह, बबलू, रंजन, देवानंद, गोपी खत्री, नंदन, सन्नी गुप्ता, रवि कुमार आदि ने पूर्ण रूप से सहयोग किया तथा परिणाम स्वरूप समारोह का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से हो सका।




Subscribe to my channel