IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : जांजगीर-चांपा के स्कूलों में बनेंगे 79 बालिका शौचालय, बेटियों की सुविधा को प्राथमिकता

मेरी बेटी-मेरा अभिमान अभियान की तर्ज पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार करने के निर्देश, वीबी-जी राम जी योजना के तहत मिली स्वीकृति

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में मेरी बेटी-मेरा अभिमान की शुरुआत के साथ ही बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए 79 बालिका शौचालय निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में स्वीकृत इन कार्यों की लागत 4.30 लाख रुपए प्रति शौचालय निर्धारित की गई है। इन शौचालयों के निर्माण से विद्यालयों में बालिकाओं को आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनके लिए स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा। विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों को विद्यालयों की आवश्यकता और बालिकाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। पृथक एवं उपयोगी शौचालय की सुविधा स्वच्छता के साथ-साथ बालिकाओं की नियमित उपस्थिति, सुविधा और आत्मविश्वास के लिए भी महत्वपूर्ण है। जिले में बालिकाओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

आगामी दिनों में आवश्यकता के अनुसार शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले द्वारा विद्यालयों की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिन विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इस सुविधा से जोड़ा जाए। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बालिका शौचालय निर्माण के साथ-साथ योजना के तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय को मिले। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से प्रारंभ कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, उपयोगिता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुसार नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 79 बालिका शौचालयों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के अधिक से अधिक शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे बिना किसी असुविधा के नियमित रूप से विद्यालय आकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। आवश्यकता आधारित कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी। जहां पर जिन स्कूलों में शौचालय संचालित है वहां पर सफाई की भी व्यवस्था नहीं रहती है अचानक निरीक्षण करने पर सफाई नहीं किया जाए रहता है ऐसा है कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नए निर्माण कार्य किया जा रहा है यह भी भ्रष्टाचार के बलि चढ़ जाएगा ऐसा लग रहा है क्योंकि शौचालय निर्माण में पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार रिश्वत कमिशन जारी रहता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button