IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पन्ना-अजयगढ़ जनपद के दरेरा गाँव में दो माह से बिजली बन्द। पैसे जमा कराये फिर भी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला।

ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना

टाईगर रिजर्व की सीमा पर बसे ग्राम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में बसे हुए उनके गाँव में लगभग दो माह से बिजली बन्द है। बरसात का मौसम है ऐसे में रात के अंधेरे में हमेशा कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है। प्रायः सांप, बिच्छू जैसे जहरीले कीड़े मकोड़े घुस आते हैं। गाँव से जंगल लगा होने के कारण रात के अंधेरे में जंगली जानवर भी घरों में घुस कर पालतू जानवरों बल्कि आदमियों पर भी हमला कर देते हैं। ग्रामीण राम स्वरूप ने बताया कि जानवर कई बार घरों में घुस कर हमला कर चुके हैं। कई महिलाओं के साथ ज्ञापन देने आई गेंदा रानी आदिवासी ने बताया कि हमारा गाँव आदिवासियों का गाँव है। अधिकांश लोग कच्चे मकानों में रहते हैं ऐसे में घरों में अंधेरा होने से सभी लोग डरे सहमें रहते हैं।

वहीं शाम होते ही घरों में अंधेरा छा जाता है,उजाले का दूसरा कोई पर्याप्त साधन ना होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है । ग्राम दरेरा जनपद पंचायत अजयगढ़ से आये लगभग 50-60 ग्रामीणों ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं बर्तमान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देते हुए माँग की कि पैसे जमा करने के बाद भी बिजली चालू ना करने के कारणों की जांच कराई जाए। तथा अवैध बिल बसूली रोकने, जो लोग जिन्दा नहीं है या गाँव छोड़ कर चले गए हैं उनके नाम पर दिये जा रहे बिजली बिलों की जांच कराई जाए एवं हम लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्दी से जल्दी गाँव की बिजली चालू कराई जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button