Madya Pradesh News : पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का टोंक खुर्द में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, मरीजों को फल बांटे और छात्रों को बांटी पेन

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
टोंक खुर्द। नगर टोंक खुर्द में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम, उत्साह और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए। अस्पताल में फल वितरण व स्कूल में संवाद जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग (शासकीय अस्पताल) टोंक खुर्द पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके पश्चात मॉडल स्कूल टोंक खुर्द में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पोप सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडलोई और शहर अध्यक्ष नितेश धाकड़ ने स्कूली बच्चों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पेन वितरित किए और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के जन्मदिन की खुशियां बांटीं। पत्रकारों का किया गया सम्मान सोनकच्छ के पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा के जन्मदिन के इस अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का शॉल ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान किया गया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष आरिफ पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश धाकड़, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र सोलंकी तथा अल्पसंख्यक अध्यक्ष ऐजाज़ क़ुरैशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भंवर सिंह सोलंकी, इरफान पटेल, दामोदर पहलवान, डॉ. धीरज सिंह, चेतन परमार, पूर्व सरपंच मांगीलाल रेकवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पूर्व मंत्री वर्मा के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



Subscribe to my channel