IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

जिला स्तरीय पत्रकार स्नेह मिलन ए‌वं पुष्पांजली सभा आयोजित जिलेभर से दो सौ से अधिक पत्रकारों ने लिया भाग पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में रविवार को जिला स्तरीय पत्रकार स्नेह मिलन ए‌वं श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए पत्रकारों ने एक स्वर में नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही दादी प्रकाशमणि की स्मृति में बने प्रकाश स्तंभ पर पहुंचकर पुष्पांजली अर्पित की। बता दें कि हर वर्ष ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार स्नेह मिलन का आयोजन किया जाता है। संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि आप सभी लेखन से समाज को नई दिशा देते हैं। आपका लिखा एक-एक शब्द लोगों में नई चेतना का संचार करता है और राह दिखाता है। आप अपने समाचारों में ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक, मोटिवेशनल, समाज को सही दिशा देने वाली खबरों का समावेश करें, ताकि समाज को नई दिशा मिल सके और मूल्यों का संचार हो। वर्तमान परिस्थितियों में समाजा में सकारात्मकता का माहौल बनाए रखना बहुत जरूरी है।

अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि आप सभी परमात्मा के विशेष आत्माएं और बच्चे हो। आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। आपका लिखा एक-एक शब्द इतिहास बनाता है। इसलिए ऐसा लेखन करें जो स्वयं को भी संतुष्टी, खुशी दे और दूसरों को भी खुशी मिले। लोगों तक परमात्मा का संदेश पहुंचाने में आप सभी की बड़ी भूमिका है। कुछ समय परमात्मा का ध्यान करें- गीता ज्ञान विशेषज्ञ राजयोगिनी बीके ऊषा दीदी ने कहा कि आप सभी अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल रोज कुछ समय के लिए परमात्मा का ध्यान जरूर करें। परमात्मा की याद से मन शांत होगा, जीवन में खुशी आएगी और आपका लेखन प्रभावी होगा। क्योंकि जैसे हमारे विचार होते हैं, वैसे ही कर्म होते हैं। यदि मन सद्विचारों, श्रेष्ठ भावनाओं, कल्याण के भाव से भरा है तो कर्म भी महान और दिव्य बन जाते हैं। वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई ने कहा कि पत्रकारों से दादी प्रकाशमणि का बहुत स्नेह था। मुझे वर्षों तक दादीजी के अंग-संग रहने और सेवा का सौभाग्य मिला। दादीजी के मन में सदा विश्व कल्याण, विश्व बंधुत्व का भाव रहता था। आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।स्वागत भाषण देते हुए समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार राजयोगी बीके अवतार भाई ने कहा कि परमात्मा संदेश जन-जन तक पहुंचाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। पीआरओ बीके कोमल भाई कहा कि आप सभी साथियों का सदा सहयोग रहता है। संचालन बीके शिवांगी बहन ने किया। अतिथियों का स्वागत बीके दलजीत भाई, बीके पुष्पेंद्र भाई, बीके गजानन भाई, बीके प्रेम भाई, बीके मोहित भाई, बीके त्रिलोचन भाई ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button